भाजयुमो के कांग्रेस हटाओ-देश बचाओं अभियान
के तहत कार्यकर्ताओं ने किए हस्ताक्षर।
जैसलमेर
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बुधवार को कांग्रेस हटाओ, देश बचाओं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौराहा पर बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए। उपाध्यक्ष सुभान चानिया ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रेणुका भाटी ने कहा कि कांग्रेस के राज महिलाएं, किसान, मजदूर, युवा सहित समस्त वर्ग त्रस्त है। इसलिए ऐसी सरकार को हटाना चाहिए। जिला महामंत्री भंवरसिंह साधना ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्ट्र एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों को संरक्षण देकर देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। मनोहरसिंह अड़बाला ने कहा कि युवाओं में जागृति लानी होगी। इस अवसर पर महामंत्री मनोहरसिंह दामोदरा, हडवंतसिंह पिथला, आम सिंह जानरा, बचलखां, सुरेन्द्र सिंह बडोड़ागांव, नवीन भाटिया, राकेश व्यास, धीरज मेघवाल, गणपत राम, कैलाश, रेशम राम, प्रेम भील, समीर चानिया, प्रेमसिंह सुल्ताना, अजय व्यास, हरिसिंह, खेतसिंह, तन सिंह तथा रफीक राजगढ़ उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें