बर्लुस्कोनी से प्रेगनेंट हुई जर्मन अभिनेत्री!
रोम।
अपनी रंगीन मिजाजी के कारण सुर्खियों में रहे इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी अब नई मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार एक जर्मन अभिनेत्री ने दावा किया है कि वह इटली के बर्लुस्कोनी से गर्भवती हुई है। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि बर्लुस्कोनी की रंगीन पार्टियों को आयोजित करने में भूमिका निभाया करती थीं। क्वीन बी के नाम से यह खासी चर्चा में रही।
हालांकि 75 वर्षीय बर्लुस्कोनी ने अभिनेत्री के बच्चे के पिता होने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। बेगन के मुताबिक बर्लुस्कोनी इस समय अवसाद में हैं और वे राजनीतिक परिदृश्य में फिर वापसी के उत्सुक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के लिए खुद को ऊर्जावान बनाने को लेकर राजनीति एक रास्ता है। उल्लेखनीय है कि बर्लुस्कोनी के रोम और सरदिनिया स्थित निवास पर उनके द्वारा आयोजित की गई पार्टियों को लेकर इटली की मीडिया में बेगन का नाम चर्चा में रहा है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें