एक्ट्रेस नूपुर पर भी थी कांडा की नजर 
नई दिल्ली। 
एमडीएलआर कंपनी की पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की नजर बॉलीवुड एक्ट्रेस नूपुर मेहता पर भी थी। नूपुर कांडा की एमडीएलआर कंपनी में काम करती थी। 
2008 में जब कंपनी डूब गई तो उसने नौकरी छोड़ दी और मुंबई चली गई। नूपुर के मुताबिक जिस तरह कांडा ने गीतिका पर दोबार नौकरी ज्वाइन करने के लिए दबाव बनाया था उसी तरह का दबाव उस पर भी बनाया था। कांडा उसके घर बार-बार फोन करता और दोबार नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहता। दबाव के चलते 2009 में नूपुर ने कंपनी ज्वाइन कर ली। 
कांग्रेस के बड़े नेताओं थे कांडा के रिश्ते
इस बार भी उसने कुछ महीने तक ही नौकरी की। नौकरी छोड़ने के बाद फिर कांडा फोन करने लगा लेकिन इस बार नूपुर ने कांडा की बात नहीं मानी। गौरतलब है कि नूपुर मैच फिक्सिंग को लेकर सुर्खियों में आई थी। नूपुर ने बताया कि जब उसने कांडा की कंपनी ज्वाइन की तो उसे यह देखकर हैरानी हुई कि एमडीएलआर की सभी एयरहोस्टेस उसके गोवा वाले कैसिनो में काम कर रही थी। कांडा बिना लाइसेंस के कैसिनो चला रहा था लेकिन बड़े कांग्रेसी नेताओं से संबंध होने के कारण पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल रही थी। 
कांडा के करीब थी गीतिका 
नूपुर ने बताया कि गीतिका कांडा के काफी करीब थी। गीतिका ने कांडा के साथ कई बार विदेश यात्राएं की थी। गीतिका और कांडा सिंगापुर,दुबई,मकाऊ,लंदन और हांगकांग गए थे। 
नूपुर के मुताबिक जब 2009 में उसने कांडा की कंपनी ज्वाइन की तो गीतिका काफी परेशान रहने लगी। कांडा के फॉर्म हाउस पर गीतिका ने अपना जन्मदिन मनाया था। 
कांडा चाहता था कि उसके आस पास जो भी महिलाएं हैं वो सभी नॉन-वेजिटेरिनय हो। इस कारण गीतिका ने चिकन खाना बंद कर दिया था। गौरतलब है कि गीतिका ने नूपुर और अंकिता सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। अंकिता का नाम गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में भी लिया था। अंकिता ने कांडा की पत्नी को फोन कर अपने और कांडा के रिश्ते के बारे में बताया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top