मैं नहीं अरूणा है दोषी: गोपाल कांडा
नई दिल्ली।
गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में मुख्य अभियुक्त गोपाल गोयल कांडा ने इसके लिए अपनी कर्मचारी अरूणा चड्ढ़ा को जिम्मदार ठहराया है। इस मामले में गिरफ्तार कांडा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को खत्म हो रही है।
इस बीच पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि अंकिता का पता लगा लिया गया है। वह सिंगापुर में है। गीतिका ने अपने सुसाइड नोट में कांडा व अरूणा पर उसे प्रताडित करने का आरोप लगाया था। साथ ही उसने अंकिता का भी नाम लिया था। पुलिस उसे पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
कांडा ने पुलिस से कहा, अरूणा ने अगर गीतिका को कई फोन किए तो उसे ऎसा करने के लिए मैंने नहीं कहा था। पुलिस कांडा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी तथ उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी।
कांडा की कंपनी एमडीएलआर की पूर्व कर्मचारी गितिका ने पांच अगस्त को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। अपने सुसाइड नोट में गितिका ने लिखा था कि कांडा व अरूणा उसे परेशान कर रहे हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें