राठौड़ थार छात्रसंघ के प्रदेश मंत्री मनोनीत
क्षेत्रीय संगठन थार छात्रसंघ की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय में आयोजित हुई। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नारायणसिंह इंद्रोई ने बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। इसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता विनयप्रतापसिंह राठौड़ बाड़मेर आगोर को प्रदेश मंत्री व निवर्तमान जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह आंटा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इंद्रोई ने बताया कि संगठन स्कूल व कॉलेज स्तरीय विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडऩे की बात उपस्थित कार्यकर्ताओं से कही। जिला संयोजक हिंदूसिंह तामलोर ने जिले के स्कूल व कॉलेज स्तरीय मुद्दों पर चलाए जा रहे आंदोलनों की जानकारी दी। बैठक में विरेंद्रपालसिंह चूली, गिरधरसिंह राव, कल्याणसिंह चूली, दिलीपसिंह कपूरड़ी, लोकेंद्रसिंह ढीमा, अवतारसिंह इंद्रोई, अशोक सारला, दिनेश सोनी, नरेंद्र खत्री सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाड़मेर.

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें