लैला के दो रिश्तेदारों को जिंदा दफन किया
मुंबई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस लैला खान और उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। लैला के सौतेले पिता परवेज टाक ने बताया है कि उसने लैला के परिवार के दो सदस्यों को जिंदा ही दफन कर दिया था। टाक ने बताया कि लैला के इगतपुरी फॉर्म हाउस में दो लोगों की सांस तब भी चल रही थी जब उनको दफन किया जा रहा था। टाक ने बताया कि लैला के परिवार के सभी सदस्यों को कब्र में एक दूसरे के ऊपर दफन किया था। लैला की मां सबसे भारी थी इसलिए उसको सबसे आखिर में दफन किया गया था। जो दो लोग दफन किए गए थे वे गंभीर रूप से घायल थे लेकिन जिंदा थे। वे कब्र से बाहर नहीं आ सके इसलिए उनके ऊपर पत्थर और शाहबाद टाइल्स रखी गई थी। सबसे ऊपर जिसकी लाश रखी थी उसे भारी कंबल से ढक दिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कब्र से खून से सना एक बिस्तर बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को लैला के इगतपुरी फॉर्म हाउस से छह नरकंकाल बरामद किए थे। इनमें से पांच महिलाओं के और एक पुरूष का है। ये कंकाल छह फीट गहरे और आठ फीट चौड़े गड्ढे से बरामद किए गए थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें