टीचर ने की छेड़छाड़,छात्रा हुई बीमार 
बीकानेर। 
बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा से एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमेरसिंह ने शनिवार रात दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के बंगलानगर में स्थित साईनाथ स्कूल में पढ़ती है। करीब 20 दिन पूर्व गणित पढ़ाने वाले अध्यापक ने छुट्टी के बाद उसकी पुत्री का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की।इससे उसकी पुत्री सदमे से बीमार पड़ गई। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बाद में पूछताछ करने पर उसकी बेटी ने उक्त अध्यापक की करतूत बताई। वह उसका नाम नहीं जानती। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top