ओलंपिक:भारत की झोली में पहली जीत 
लंदन।
लंदन ओलम्पिक में लगातार दो झटकों के बाद पारूपल्ली कश्यप ने पुरूषों की एकल बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को पहली जीत दिलाई। कश्यप ने बेल्जियम के खिलाड़ी युहान तान को 38 मिनट के संघर्ष में 21-14, 21-12 से मात दी। इससे पहले वी दिजु और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी मिक्स्ड डबल में अपने ग्रुप का शुरूआती मैच हार गई।
कश्यप ने वेम्बली एरेना में खेले गए ग्रुप डी के इस मैच के साथ भारतीय दल के लिए जीत का खाता खोला। तीन मुकाबलों में युहान पर भारत की यह दूसरी जीत थी। कश्यप (25) ने पहले खेल के प्रारम्भ में सात अंकों की बढ़त बना ली। हालांकि उन्होंने बढ़त का सिलसिला बनाए रखा और दूसरे खेल के अंकों के साथ उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया।
विश्व के 21वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी कश्यप ने दूसरे खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा और उन्होंने 12 अंकों की बढ़त बना ली। इस तरह उन्होंने 14 मिनट में 21-12 से मैच अपने नाम कर लिया।
अब वितयतनाम से मुकाबला
हैदराबाद निवासी कश्यप का अब अगला मुकाबला दुनिया के 11वें नम्बर के खिलाड़ी वियतनाम के नगुयेन तेइन मिन्ह के साथ होगा। इसके पहले दिजु और ज्वाला इंडोनेशिया के तोंतोवी अहमद और लिलियाना नात्सी की जोड़ी के आगे नहीं टिक पाए और अपने मिक्स्ड डबल्स ग्रुप का शुरूआती मैच हार गए। भारतीय जोड़ी अपना सी ग्रुप का मैच 27 मिनट में 16-21, 12-21 से हार गई। पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी के हाथों यह उनकी लगातार दूसरी हार थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top