लायंस तन-मन-धन से करें सेवा कार्य 
बाड़मेर
लायनिज्म वर्ष 2012-13 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह रविवार को प्रतापजी की प्रोल के पास स्थित चौबीस गांव भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. वीणा प्रधान ने जनसेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए क्लब को और ऊंचाई तक ले जाने की कामना की। उन्होंने क्लब की ओर से संचालित स्थाई गतिविधि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की सराहना करते हुए इसे बेहतर तरीके से प्लान कर चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा इसका लाभ जरूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं को मिले। उन्होंने हर व्यक्ति को अपनी क्षमता अनुसार तन-मन एवं धन से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने पौधा लगाने की प्रतिज्ञा लेने को कहा। उन्होंने जोर देते हुए कहा वर्तमान में संयुक्त परिवार की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्धन एवं गरीब बच्चों को क्लब के माध्यम से गोद लेकर उनकी शिक्षा पूरी करवाने की बात कही। क्लब की ओर से कलेक्टर के हाथों भामाशाहों को सेवा में सहयोग के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल 323 ई-1 की एमजेएफ लॉयन अंजना जैन ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए उन्हें लॉयन्स क्लब में उनके दायित्वों पर खरा उतरने की प्रतिज्ञा दिलवाई। साथ ही उन्होंने पूर्व सचिव लॉयन कमल सिंहल के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में राज वेस्ट पावर के निदेशक कमलकांत अग्रवाल ने भी लॉयन्स क्लब के कार्यों को सराहते हुए कहा लॉयन्स क्लब किसी भी सेवा गतिविधि में पीछे नहीं है। 
लॉयन अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने क्लब लायनिज्म के उद्देश्य को पूरा करते हुए ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्य करने की बात कही। साथ ही इन्होंने वर्ष 2011-12 में सराहनीय कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। निवर्तमान लॉयन क्लब सचिव कमल सिंहल ने क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया। लॉयन क्लब सचिव मुकेश वडेरा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लॉयन किशनलाल वडेरा, लॉयन अशोक गोयल एवं लॉयन कमल किशोर सिंहल ने किया। 
समारोह में इन्हें दिलाई शपथ: अध्यक्ष लॉयन महेन्द्र जैन हालावाला, सचिव लॉयन मुकेश वडेरा, कोषाध्यक्ष डॉ. प्रदीप पगारिया के साथ इस वर्ष 2012-13 के कार्यकारिणी सदस्य जिनमें प्रथम उपाध्यक्ष-लॉयन बंशीधर वडेरा, द्वितीय उपाध्यक्ष-लॉयन पारसमल सिंघवी, तृतीय उपाध्यक्ष-लॉयन गिरिजा गोयल, संयुक्त सचिव-लॉयन ललित छाजेड़ , संयुक्त कोषाध्यक्ष-लॉयन हितेश बिंदल, टेमर-लॉयन सुबोध शर्मा, टेल ट्विस्टर-लॉयन डॉ.सुरेश माली तथा निदेशक मंडल में 1 लॉयन कमलकिशोर सिंहल, राधेश्याम मुंदड़ा, जितेंद्र अग्रवाल, छगनलाल बोथरा, पुखराज राठी, भगवानसिंह जैतावत, जेठमल जैन, नवनीत सुखानी, डॉ. हरीश चौहान, संजय सिंघवी, लीला वडेरा, सोनल सोनी एवं मेम्बर शिप चेयरपर्सन लॉयन तेजसिंह चौधरी एवं वर्ष 2012-13 के नए सदस्यों को पदस्थापना अधिकारी ने शपथ ग्रहण करवाई। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top