भारत और चीन के बीच जंग का खतरा
नई दिल्ली।
भारत और चीन के बीच जंग का खतरा मंडरा रहा है। पिछले सप्ताह रॉ ने इस बारे में सरकार को एक सीक्रेट नोट भेजा था। एक समाचार चैनल ने इस नोट के हवाले से कहा है कि चीन भारत को उकसाने की कोशिश में है। वह घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नियंत्रण रेखा पर मामूली घुसपैठ या सीमित जंग की कोशिश कर सकता है। रॉ का यह आंकल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा किया गया है।कुछ महीने बाद भारत और चीन के बीच 1962 में हुई जंग की बरसी है। ऎसे में सरकार के आला अधिकारी रॉ के आकलन पर विचार विमर्श कर रहे हैं। रॉ के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 14 जून को भारत को ध्यान में रखते हुए बड़ा अभ्यास किया था। रॉ का यह आंकलन उस वक्त आया जब कई मामलों को लेकर चीन और भारत के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से ही मतभेद है। चीन समय समय पर वास्तविक नियंत्रण रेखा का अतिक्रमण करता रहा है। चीन अरूणचाल प्रदेश पर अपना दावा जता रहा है। साथ ही जम्मू कश्मीर के लोगों को नत्थी वीजा जारी करता रहता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें