राष्ट्रपति चुनाव के लिए जयपुर में वोटिंग
जयपुर।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रदेश की विधानसभा में गुरूवार सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने पहला वोट डाल। कांग्रेस की ओर से पहला वोट विधायक ममता भूपेश ने डाला। मंत्रियों में पहला वोट वन, पर्यावरण व पर्यटन मंत्री बीना काक ने डाला। भाजपा की ओर से पहला
वोट विधायक देवीसिंह भाटी ने डाला।
इसके बाद रोहिताश्व कुमार और वासुदेव देवनानी ने वोट डाले। पोलिंग एजेंट के रूप में विधायक राजेंद्र राठौड़ संगमा की ओर से और शांति धारीवाल प्रणब की ओर से कमरे में बैठे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचेतक रघु शर्मा, मंत्रियों और विधायकों के साथ मतदान किया। महिपाल मदेरणा और मलखान सिंह जेल में होने के कारण मतदान में भाग नहीं ले सके। भाजपा के विधायक हनुमान बेनीवाल के बार में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।भाजपा की ना पक्ष में बैठक
विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में भाजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे, उपनेता घनश्याम तिवाड़ी, दिगंबर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ विधायकों ने मतदान प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। भाजपा में दो दर्जन से ज्यादा विधायक पहली बार विधानसभा में चुन कर आएं हैं। कुछ अन्य विधायक भी पहली बार मतदान कर रहे हैं। इसे देखते हुए विधायकों को मतदान की प्रक्रिया दो बार समझाई गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें