स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां बढ़ी 
नई दिल्ली। 
भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई हैं। राजस्थान और दिल्ली सरकार ने रविवार को इस सम्बंध में निर्देश जारी कर दिए।
summerपहले सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल इस सोमवार को खोले जाने थे, लेकिन अब यह नौ जुलाई को खुलेंगे। जयपुर कलक्टर नवीन महाजन ने प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते यह कदम उठाया। यह आदेश 12वीं क्लास तक के सभी स्कूलों पर प्रभावी रूप से लागू होगा।
उधर, दिल्ली के शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने सभी सरकारी स्कूलों को आठ जुलाई तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। लवली ने बताया कि पहले गर्मी की छुटि्टयां के बाद स्कूल दो जुलाई को खुलने वाले थे जो अब नौ जुलाई को खुलेंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय राजधानी के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। दिल्ली की तीन नगर निगमों ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुटि्टयां आठ जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है। तीनों निगमों के अधीन स्कूल भी अब नौ जुलाई को खुलेंगे।
दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहा। गर्मी से हलाकान राजधानी के निवासी गानसून की बाट जोह रहे हैं लेकिन इसमें अभी तक दस्तक नहीं दी है। 
दिल्ली में भीषण गर्मी - 
दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है। रविवार को न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली के आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की सम्भावना नहीं है।विभाग के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।वैसे तो दिल्ली में 29 जून को मानसून आना था लेकिन अब तक मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर नहीं बढ़ी हैं। दिल्ली में जल्दी ही बारिश होगी। दिल्ली में तीन जुलाई के बाद बारिश होने की सम्भावना है।''
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर 42.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top