"बर्लुस्कोनी ने नाबालिग से बनाए थे संबंध" 
लंदन।
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी चर्चित बुंगा बुंगा पार्टी में शरीक होने वाली एक गेस्ट का दावा है कि ऎसी ही एक पार्टी में बर्लुस्कोनी कम उम्र की एक लड़की के साथ हमबिस्तर हुए थे।एक अखबार के अनुसार ब्राजील की मॉडल मिशेल कोनसीकाओ ने यह खुलासा बर्लुस्कोनी के एक नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले की सुनवाई से कुछ ही घंटों पहले किया।यह पूछने पर कि क्या उन्होंने बर्लुस्कोनी को कम उम्र की लड़की को पैसा चुकाते और सेक्स के लिए ले जाते देखा था, कोनसीकाओ ने कहा, हां यह सही है, मैं वहीं थी।उल्लेखनीय है कि मिलान में बर्लुस्कोनी के खिलाफ इस संबंध में मामला चल रहा है। अभियोजन पक्ष के वकीलों का कहना है कि बर्लुस्कोनी ने अपनी बुंगा बुंगा पार्टी में शामिल होने के लिए महिलाओं को कैश, जेवर व कारें दी थीं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top