डांस करने और ताली बजाने पर काटा चार लड़कियों का गला
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के कबिलाई इलाके में शादी में डांस करने पर कत्ल की गई पांच लड़कियों के साथ डांस करने वाले युवक ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई है। जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचे मोहम्मद अफजल नाम के युवक ने बताया कि लड़कियों को सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया गया क्योंकि उन्होंने शादी में डांस किया था जो कि मौलवियों के मुताबिक गैर इस्लामी था। डांस का वीडियो सामने आने के बाद खैबर पख्तूनवा के कबिलाई इलाके में मौलवियों ने लड़कियों का कत्ल करने का फैसला लिया। अफजल के मुताबिक चार लोगों को गवाह बनाकर पांच लड़कियों को जिबा (गला काटकर कत्ल) किया गया ताकि वो बाकी कबीलों को भी इस बात की गवाही दे सके कि लड़कियों को सजा दे दी गई है। अफजल ने बताया कि हाजी शफीक सालार, कदम खान, जब हयात, जलील खान नाम के चार गवाहों के सामने लड़कियों का कत्ल हुआ। अफजल ने कहा, 'जिस वक्त लड़कियों को जिबा किया गया उस वक्त ये लोग वहां मौजूद थे ताकि दूसरे कबीले के लोगों को वो गवाही दे सके कि लड़कियां कत्ल कर दी गई हैं।'अफजल ने यह भी कहा कि कबीले के लोगों ने उसका भी टैक्सी से पीछा किया लेकिन वो किसी तरह बच कर पुलिस तक पहुंच गया। अफजल फिलहाल पुलिस की सुरक्षा मे हैं। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने कबिलाई इलाके में घटी इस घटना का संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पांच लड़कियों को शादी में डांस करने के जुर्म में कत्ल कर दिया गया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें