फौजी ने रेप कर छत से फेंका, फिर मार दी गोली 
कानपुर। 
यूपी में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नाबालिग के साथ एक फौजी ने न केवल रेप किया बल्कि बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया। लड़की को होश आने पर परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। इस बात की खबर लगते ही फौजी वहां पहुंचा और लड़की पर फायर कर दिए। लड़की का मौके पर ही दम टूट गया। मामला रामाबाई नगर के सट्टी थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर का है। यहां सेना का एक फौजी अरविन्द सिंह गुरूवार को अपने पड़ोसी की छत पर सो रही 14 साल की लड़की को उठा कर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ रेप करा और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। आरोपी अरविन्दर राजस्थान के अजमेर के नसीराबाद में गारद रेजीमेंट में तैनात है तथा वह पांच दिन पहले ही छुटि्टयों पर आया था।
पुलिस के अनुसार छत से नीचे फेंके जाने के कारण लड़की बेहोश हो गई थी। होश आने पर उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बता दिया। अरविन्द को जब इस बात का पता चला तो वह लड़की के घर जा धमका और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा भागने का प्रयास कर रहे अरविन्दर को धर दबोचा। लड़की के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top