रेप के मामले में जयपुर पांचवे स्थान पर 
नई दिल्ली।
home news
देश की राजधानी अभी भी रेप कैपिटल बनी हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक दिल्ली में साल 2011 में रेप के 568 मामले दर्ज हुए। इस मामले में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दूसरे स्थान पर हैं। मुंबई में साल 2011 में रेप के 218 मामला दर्ज हुए। 2007 से 2011 की अवधि के दौरान रेप के मामले में दिल्ली नंबर वन रही। इसके बाद मुंबई, भोपाल,पुणे और जयपुर का स्थान आता है। 
राज्यों में एमपी टॉप पर
राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश इस मामले में टॉप पर है। एमपी में रेप के सबसे अधिक 15,275 मामले दर्ज किए गए। पश्चिम बंगाल में 11,427,यूपी में 8,834 और असम 8,060का स्थान है। 7,703 मामलों के साथ महाराष्ट्र इस सूची में पांचवे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक 2007 से 2008 के बीच 18 से 30 की उम्र के करीब 57,257 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 45 साल से ऊपर की गिरफ्तार होने वालों की संख्या करीब 9 हजार है। इनमें सीनियर सिटीजन भी शामिल है। कुल 4,461 नाबालिगों को रेप के मामलों में गिरफ्तार किया गया। 30 से 45 की उम्र वालों में 38 हजार 845 की गिरावट आई है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top