मुख्यमंत्री गहलोत फिर दिल्ली गए
जयपुर।
राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के तहत प्रदेश की वास्तविक स्थिति की टोह लेने के लिए सीएम को दिल्ली बुलाया गया है।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में सप्रंग सरकार में शामिल घटक दलों की ऊहापोह की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान देश में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुला रहा है। गहलोत भी प्रदेश में कांग्रेस के विधायक व समर्थक विधायकों की संख्या के आधार पर वोटों की जानकारी देंगे। इसके अलावा सांसदों की ओर से की जाने वाली वोटिंग पर भी बातचीत होगी।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की ओर से दावेदारी किए जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की संभावनाएं क्षीर्ण हो गई हैं। इसको देखते हुए फिलहाल कांग्र्रेस आलाकमान ने राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों से अघिक से अघिक समर्थन जुटाने के लिए कहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें