सगाई समारोह में गोली चली, एक की मौत
धौलपुर।
धौलपुर में एक सगाई समारोह में खुशी में गोली चलाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। जिले के सैफुई थाना इलाके में शक्ति प्रदर्शन में चलाई गई इस गोली से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार शादी में आए कुछ युवक कथित रूप से शराब के नशे में मस्ती कर रहे थे। एक युवक ने खुशी में गोली चला दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस पता लगा रही है कि गोली किसने चलाई। बताया जा रहा है कि जिस बंदूक से गोली चलाई गई उसका लाइसेंस मध्यप्रदेश का था।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें