चीन का आरोप,भारत ने की घुसपैठ 
नई दिल्ली।
भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाला चीन अब भारत पर ही घुसपैठ का आरोप लगा रहा है। चीन के सैन्य और विदेश मंत्रालय की अधिकारी का कहना है कि सीमा को लेकर अलग-अलग परसेप्शन है। इस कारण अतिक्रमण की घटनाएं सामने आती है। फौज का यह कभी इरादा नहीं रहता कि सीमा का उल्लंघन किया जाए। पीएलए ऑफ मिलिट्री साइंस की मेजर जनरल यो युंज्यू के मुताबिक वास्तविक नियंत्रण रेखा एक विचार है। जिसको लेकर दोनों देशों की अपनी अपनी समझ है। हमें भारतीय संसद और भारतीय फौज के उस आंकलन में कोई प्वाइंट नजर नहीं आता कि चीनी फौज ने कितनी बार अतिक्रमण किया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर अगर हम अपनी समझ के हिसाब से आंकलन करें तो भारतीय फौज ने कई बार अतिक्रमण किया है। 
भारत सरकार ने मई में लोकसभा में कहा था कि वर्ष 2010 से अब तक चीनी सेना ने 505 से अधिक बार भारत में घुसपैठ की कोशिश की। भारत चीन के साथ लगी कुल 3500 किमी सीमा को विवादित मानता है जबकि बीजिंग मात्र दो हजार किमी क्षेत्र को विवादित मानता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top