पहाड़ी पर बन रहा प्रियंका गांधी का ड्रीम हाउस 
शिमला।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 12 किलोमीटर दूर छाबड़ा गांव की पहाड़ी पर प्रियंका वाड्रा का ड्रीम हाउस फिर से बनना शुरू हो गया है। पिछले साल हुए निर्माण कार्य को गिरा दिया गया था। पिछले हफ्ते घर का का फिर से शुरू हुआ। दो से ढाई मंजिला घर के अंदर और बाहर की बनावट में पूरी तरह बदलाव किया जा रहा है। ये बदलाव पहाडियों पर बनने वाले घर की जरूरतों के मद्देनजर किया जा रहा है। करीब 2 महीने पहले प्रियंका यहां आई थी। उन्होंने आर्किटेक्ट के साथ घर का डिजायन तय किया था। 
पूरी तरह प्राकृतिक वादियों के बीच बनने वाले इस घर के आस पास चेरी और सेब के बाग भी बने हुए हैं। प्रियंका ने इस घर को बनाने के लिए 4.5 बीघा जमीन खरीदी थी। गांधी परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक घर में सीमेंट की जगह लकड़ी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। पहाड़ी पर होने के कारण घर की नींव भी काफी मजबूत रखी गई है। ड्राइंग रूम के छोटे होने पर प्रियंका ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद घर में बदलाव का फैसला लिया गया। घर के निर्माण के लिए सभी तरह की स्वीकृति ली जा चुकी है। अब पूरी नजर तेजी से काम कराने पर है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top