'विपक्ष अफवाह फैलाने में मास्टर' 
जयपुर।
state newsमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी अफवाहों पर मास्टरी है। सत्ता पाने के लिए अफवाह उनके प्रचार का आधार रही है। वे बैठक करके तय करते हैं कि कौन सी अफवाह जनता के बीच आनी चाहिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक बार तो उन्होंने गणेश जी को ही दूध पिला दिया था।गहलोत ने विपक्ष पर नौजवानों में अफवाह के जरिए जहर फैलाने का आरोप जड़ते कहा कि कांग्रेस को इस चुनौती का मुकाबला करना पड़ेगा। उन्होंने विपक्ष का बूथ प्रबंधन मजबूत और कांग्रेस का कमजोर मानते हुए कांग्रेस के युवा पदाधिकारियों को नसीहत दी कि चुनाव के समय आरएसएस योजनाबद्ध तरीके से बूथ लेवल तक की तैयारी करता है, लेकिन हमारे यहां ऎसी तैयारी नहीं की जाती। इन कमियों को दूर करना चाहिए।मुख्यमंत्री सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से कम्प्यूटर पोर्टल 'पहचान' की शुरूआत के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वक्त के साथ बदलना चाहिए। अब समय है प्रशिक्षित होकर आगे बढ़ने का। प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गोदारा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी, विधानसभा व लोकसभा के अध्यक्षों को इस पोर्टल के जरिए अपने काम के बारे में जानकारी दे सकेंगे। आलाकमान भी इस पोर्टल के जरिए पदाधिकारी के कामकाज का आकलन करेगा।
खुद नहीं कहना चाहता
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय विपक्ष के लोग वोटर लिस्ट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। सूची में उन नामों पर नजर रखते हैं, जो वोट डालने के समय बाहर चले जाते हैं या मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की करतूतों को वे अपने मुंह से नहीं कहना चाहते।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top