लश्कर के कब्जे में हैं एक्ट्रेस लैला!
मुंबई।
पिछले साल फरवरी से गायब बॉलीवुड अभिनेत्री लैला खान या तो जम्मू कश्मीर में मारी जा चुकी है या फिर वह आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के कब्जे में हैं। लैला खान दुबई में नहीं है।
उसके पिता ने लैला के दुबई में होने का खण्डन किया है। लैला के पिता नादिर पटेल ने अपनी बेटी के साथ बुरा होने की आशंकी जताई है। नादिर ने बताया कि लैला के गायब होने के पीछे परवेज टाक और आसिफ शेख का हाथ है। परवेज लश्कर का संदिग्ध आतंकी है। परवेज के एक साथी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। नादिर को उम्मीद है कि परवेज भी जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। लैला का असली नाम रेशमा पटेल है। उसने राजेश खन्ना के साथ "वफा" फिल्म में काम किया था। कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि लैला ने आखिरी कॉल नासिक से किया था। बताया जा रहा है कि लैला खान के तार आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए हैं। लैला ने अपने सौतेले पिता आसिफ शेख ,बहन अजमिला पटेल और पारिवारिक मित्र परवेज इकबाल के साथ 2011 में मुंबई की रैकी की थी। लैला ने लश्कर ए तैयबा को फोटोग्राफ और नक्शे मुहैया कराए थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें