भाजपा कार्यकर्ताओ ने दी गिरफ्तारी
बाड़मेर
महंगाई, भ्रष्टाचार और पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में भाजपा के जनसंघर्ष अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। एक पखवाड़े तक चले अभियान के आखिरी दिन दी गई गिरफ्तारी का भाजपा के जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह के नेतृत्व किया।कलेक्ट्रेट के बाहर गिरफ्तारी से पहले हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दो बजे बजे अपने आप को गिरफ्तारी के लिए पेश किया। प्रदर्शन में बाड़मेर जिले शहर और देहात के एक हजारकार्यकर्ता शामिल हुए। गिरफ्तार लोगों को पुलिस लाइन स्थित स्कूल ले गए, जहां कार्यकर्ताओं के नाम दर्ज तथा फोटो खिंचवाने के बाद सवा ढाई बजे छोड़ दिया गया।
गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा सिवाना विधायक कान सिंह ,प्रियंका चौधरी ,जालम सिंह रावलोत तगाराम चौधरी सहित कई नेता शामिल थे .गिरफ्तारी से पूर्व कलेक्ट्रेट के बाहर नेताओं ने जमकर कोंग्रेस के खिलाफ बयानबाजी और भासण बाजी कीइसी दौरान इनको गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। तालमेल का अभाव गिरफ्तारी के लिए रैली के रूप में जाते समय जिला अध्यक्ष पीछे छूट गए और कई कार्यकर्ता कैमरों के सामने आने के लिए आगे आ गए। इतना ही नहीं शहर और देहात में भी तालमेल का अभाव दिखा।
प्रदेश में भाजपा का जेल भरो आंदोलन
जयपुर।
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत शुक्रवार को यहां गिरफ्तारी दी। भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सिविल लाइन्स फाटक तक आये तथा राजभवन की और कूच करने का प्रयास करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी पुलिस की बैरीकेटिंग तोड़ कर दूसरी तरफ कूदे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच प्रतिपक्ष के उपनेता घनश्याम तिवाडी, विधायक कालीचरण सर्राफ आदि ने भी गिरफ्तारी देकर महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया।
बाद में चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्वक तरीके से राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए राजभवन जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने भारी बंदोबस्त कर उन्हें रोक लिया। जयपुर के अलावा राज्य के अन्य सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में गिरफ्तारी दे रहे हैं। प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे झालावाड में गिरफ्तारी देने गई हैं। झुंझुनूं में विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी।
पूर्व मंत्री देवनानी की तबीयत बिगड़ी
अजमेर में पार्टी के उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत तथा विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन के दौरान विधायक वासुदेव देवनानी की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें