बाड़मेर बंद का दिखा व्यापक असर, 
बाड़मेर
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमतों में एक साथ अब तक की सर्वाधिक वृद्धि एवं महंगाई को लेकर राजग,भाजपा व अन्य विपक्षी दलों के भारत बंद के आह्वान का बाड़मेर सहित ग्रामीण इलाकों में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टोलियां बना शहर में घूम कर बंद में सहयोग की अपील की। बंद के दौरान व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए स्वत:: ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बंद के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से भी माकूल बंदोबस्त किए गए। सुबह से ही रहा सन्नाटा: बंद के आह्वान पर गुरूवार को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को बाजार बंद करवाने के लिए किसी प्रकार की जोर आजमाइश नहीं करनी पड़ी। व्यापारियों ने खुद ही दुकानें बंद रख अपना समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं में दिखा गुस्सा: भाजपा जिलाध्यक्ष मेजर परबत सिंह ने बताया कि पेट्रोल के दाम बढऩे से आम आदमी के बजट पर बुरा असर पड़ा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। जनता ने भी बंद को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान स्वत:: बंद रख सहयोग किया। जिला प्रवक्ता स्वरूप आचार्य ने बताया कि पूर्व विधायक तगाराम चौधरी, मृदुरेखा चौधरी, रतनलाल बोहरा, जिला मंत्री प्राग सिंह सोढ़ा, बलवंत सिंह भाटी, प्रकाश सर्राफ, प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी, हरीश मूंदड़ा, अशोक दर्जी, महेंद्र धारू, महिला मोर्चा की शारदा चौधरी, पीरा राम गोदारा, शिव प्रभारी स्वरूपसिंह खारा, पूर्व महामंत्री वीर सिंह भाटी, खुमाण सिंह सोढ़ा, दिनेश विश्नोई, भरत शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह चूली, महामंत्री हरलाल सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया सहित युवाओं की टीम ने पार्टी के झंडे थामे शहर में लोगों से बंद के लिए अपील की। 
चौहटन. भाजपा के आह्वान पर भारत बंद के तहत चौहटन बंद सफल रहा। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित ढाबों, होटलों के साथ अन्य कारोबार बंद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोलियां बनाकर प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया। दोपहर बाद भाजपा नेता आदूराम मेघवाल, तरुण राय कागा, मंडल अध्यक्ष गजेसिंह राठौड़, मालाराम विश्नोई, चतरसिंह राठौड़, ईशा राम दईया, पीरसिंह ढोक, हमीर सिंह सोढ़ा, सरपंच मोहनलाल सोनी के नेतृत्व में पीपली चौक से रैली निकालते हुए यूपीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम राकेश चौधरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 
बायतु. भाजपा बंद के आह्वान पर बायतु में इसका मिलाजुला असर रहा। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बालाराम मूढ़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जिससे आमजन त्रस्त है। जिला महामंत्री कैलाश चौधरी, महावीर जीनगर, पूनमाराम, चैनाराम, महेंद्र चौपड़ा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। 
गुड़ामालानी. भारत बंद के आह्वान पर भाजपा ब्लॉक मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरषोतम जैन, भरत कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top