थोड़ी सी राहत,पेट्रोल 2 रूपए सस्ता 
नई दिल्ली। 
home news
तेल कंपनियों ने आम जनता को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में 2 रूपए की कमी की है। घटी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो जाएगी। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी के कारण पेट्रोल के दाम में कमी गई है। विपक्ष ने पेट्रोल के दाम में कमी को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। वहीं सरकार ने कहा है कि किसी दबाव में यह फैसला नहीं लिया गया है।
2 रूपए की कमी के बाद जयपुर में अब पेट्रोल 74 रूपए 68 पैसे में मिलेगा। पहले यह 76.68 रूपए था। हाल ही में तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में एक मुश्त 7.30 रात रूपए की बढ़ोतरी कर दी थी। यह बढ़ोतरी संसद सत्र के तुरंत बाद कर दी गई थी। इसके खिलाफ एनडीए और वामदलों ने भारत बंद बुलाया था। सरकार के मंत्री और कांग्रेस ने भी सरकार पर दाम में कमी के लिए दबाव बनाया था।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल के दाम
दिल्ली-71.18 (प्रति लीटर)
मुंबई-76.57(प्रति लीटर)
कोलकाता-75.88(प्रति लीटर)
चेन्नई-75.53(प्रति लीटर)
जयपुर-74.68

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top