आनंद शतरंज के विश्च चैम्पियन 
नई दिल्ली। 
विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार शतरंज के विश्च चैम्पियन बन गए। मास्को मे गत चैम्पियन आनंद ने इजराइल के बोरिस गेलफांद को टाईब्रेकर में 2.5- 1.5 से मात देकर पांचवी बार विश्चचैम्पियन बने हैं।
v anandइससे पहले दोनों महारथियों का नियमित 12 बाजियों के बाद स्कोर 6-6 से बराबर रहा। दोनों के बीच 12 में से 10 बाजियां ड्रा रही थीं। सातवीं बाजी गेलफांद ने जबकि आठवीं बाजी आनंद ने जीती थी। आनंद और गेलफांद ने बुधवार को स्टेट ट्रेटयाकोव गैलरी में चार रैपिड गेम खेले। इसमें आनंद ने 2.5 अंक जोड़कर खिताब जीत लिया। 
इनामी राशि
विजेता करीब 15 लाख 20 हजार डालर
उप विजेता करीब 10 लाख दो हजार डालर
आमने-सामने
29 मैच हुए हैं रैपिड शतरंज के
09 में आनंद ने दर्ज की जीत
01 बार ही जीत सके हैं गेलफांद
19 बाजियां बराबरी पर छूटीं 
07 मुकाबले हुए ब्लिट्ज में
03 में आनंद जीते व चार ड्रा छूटे

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top