ले. ज. प्रकाश की बर्खास्तगी पर लगी मुहर 
नई दिल्ली। 
अपने रिटायरमेंट से थोड़ा पहले ही सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पूर्व मिलिट्री सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश को सेवा से बर्खास्त करने के कोर्ट मार्शल के निर्णय को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि सेना के एक कोर्ट ने सुकना जमीन घोटाले में लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश को दोषी पाया था।बर्खास्तगी का मतलब है कि उन्हें पेंशन जैसे कोई लाभ नहीं मिलेंगे और वे आर्मी रैंक का भी उपयोग नहीं कर पाएंगे। वे सेना की सेवा से जुड़े लाभ भी नहीं उठा पाएंगे। प्रकाश सेना के वरिष्ठतम अधिकारी हैं जिन्हें ऎसी सजा दी गई है।सेना प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसम्बर में जनरल कोर्ट मार्शल की ओर से दी गई सजा की पुष्टि की। जनरल सिंह ने रिटायरमेंट से दस दिन पहले 21 मई को यह निर्णय किया।इस पर टिप्पणी करते हुए प्रकाश ने कहा, सेवा नियमों के तहत उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर मैं विचार कर रहा हूं और सेना प्रमुख द्वारा लिए गए निर्णय के खिलाफ कानूनी उपायों पर गौर कर रहा हूं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top