महेश नवमी पर गूंजे हर-हर महादेव के जैकारे
बाड़मेर

आकर्षण का केंद्र रहा शिव दरबार

इन मार्गों से निकली शोभायात्रा :शोभायात्रा पांच बत्ती चौराहा, हनुमान जी का मंदिर, तेलियों का वास, मालगोदाम रोड, गांधी चौक, स्टेशन रोड होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। जहां आरती पुरस्कार एवं प्रसादी वितरण के साथ शोभायात्रा का विसर्जन किया।
इन्हें भी किया सम्मानित : माहेश्वरी समाज की ओर से समाज के वयोवृद्ध भंवरलाल मूथा, गोरधन चंडक, किशनी बाई भूतड़ा, प्यारी बाई राठी का शॉल एवं माला से सम्मानित किया गया। सचिव राजेंद्र राठी ने बताया कि शोभायात्रा को सफल बनाने में समाज के बंधुओं के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य गोविंद शारदा, वासुदेव राठी, रमेश शारदा, अभिमन्यु सांझीरा, अभिमन्यु केला, नरेंद्र चांडक, लूणकरण राठी एवं गणेश केला का सराहनीय सहयोग रहा। राजेंद्र राठी ने माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश का भी शोभायात्रा में सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
झांकियों ने मन मोहा: ढाट माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष अभिमन्यु शारदा ने बताया कि भगवान महेश की शोभायात्रा लक्ष्मीपुरा भवन से आरती के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा के दौरान भगवान महेश, जगदंबा माता, शिव परिवार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बताया शोभायात्रा के दौरान शिव भक्तों की मनुहार के लिए जगह-जगह शीतल जल तथा ठंडे पेय की मनुहार की गई।
गडरारोडत्नमाहेश्वरी समाज ने महेश नवमी उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। सुबह नौ बजे मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जो विभिन्न जगहों से होते हुए वापस माहेश्वरी भवन पहुंची। इस अवसर पर समाज के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गागरिया, लीलमा, म्याजलार व बंधड़ा के समाज बंधुओं ने भी शिरकत की। यह जानकारी तहसील सचिव भरत चांडक ने दी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें