आक्रोशित लोगों ने अधिकारियों का किया घेराव 
पोकरण
शहर में पिछले लंबे समय से बिजली व पानी की सप्लाई में बरती जा रही अनियमितताओं से परेशान शहरवासियों ने सोमवार को डिस्कॉम तथा जलदाय विभाग के कार्यालयों का घेराव किया। वार्ड संख्या 15 मदागणवास में समय पर पानी तथा बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण वार्डवासियों के साथ- साथ महिलाओं ने भी अधिकारियों का घेराव किया। इस संबंध में कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। गया। मोहल्लेवासी दोपहर 1.45 बजे डिस्कॉम कार्यालय पहुंच जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने सहायक अभियंता मोहनसिंह राठौड़ का घेराव किया तथा उन्हें अपने वार्ड में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया। डिस्कॉम कार्यालय के घेराव के बाद वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव किया तथा पेयजल समस्या को सुचारू करने की मांग की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगलकिशोर व्यास, शहर मंडल अध्यक्ष तरुण व्यास, भाजपा नगर अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भंवरनागौरा, ब्रदीनारायण दाधीच, नारायण जटिया, रमेश टावरी, श्यामलाल पंवार, भंवरलाल परिहार सहित महिलाएं भी उपस्थित थी। 
महिलाओं ने की नारेबाजी: वार्डवासी अपनी समस्याओं से डिस्कॉम अधिकारियों को अवगत करवाने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में सहायक अभियंता के नहीं होने पर आक्रोषित महिलाओं ने सहायक अभियंता की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। साथ ही महिलाओं ने सहायक अभियंता कार्यालय में घुसकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्डवासियों ने बताया कि केके स्कूल के पास दो ट्रांसफार्मर में से एक ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। जिसके कारण पूरा लोड एक ट्रांसफार्मर पर आ गया है। जिसके कारण शाम 7 बजते ही अत्यधिक लोड आने के कारण ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाता है। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करवाने पर अधिकारी अपने मोबाइलों को बंद कर देते हैं। साथ ही 16 मई को आंधी के दौरान गिरे पोल को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। जिस पर सहायक अभियंता ने आगामी सात दिन में बिजली सप्लाई को सुचारू करवाने का आश्वासन दिया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top