बॉलीवुड ने बताया बंद को गलत 

नई दिल्ली। विपक्ष द्वारा गुरूवार को बुलाए गए बंद से आम जनता तो परेशान होती ही है सेलेब्रीटीज विशेषकर स्टार्स भी इससे खुश नहीं हैं। फिल्मकारों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर बंद को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। -
आज के भारत बंद से यह साबित हो गया है कि किसी भी समस्या का राजनीतिक हल उतना ही बुरा है जितना की समस्या खुद। - मधुर भंडारकर
गांधीगीरी सभी समस्या का हल है! चाहे वह भ्रष्टाचार हो या पेट्रोल के बढ़ते दाम! - विधु विनोद चोपड़ा
जब भारतीय अर्थव्यवस्था बिखर रही है, हम राजनीतिज्ञों से चाहते हैं कि वे एक होकर समस्या का समाधान करें। बंद से क्या समाधान होगा? - शेखर कपूर
गांधीजी ने ब्रिटिशर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए बंद की अवधारणा शुरू की थी। नहीं लगता कि विपक्ष में कोई भी हो उसने 1947 से ही इसे समझा है। - अतुल कासबेकर
तो भारत बंद का सही मतलब क्या है? - साराह जेन 
अरे! उन्होंने तो अर्थव्यवस्था को ही बंद कर दिया। इस भारत बंद में ... अरे रूको .... वह तो पहले से ही बंद है! - सोफी चौधरी 
मुझे संदेह है कि भारतबंद से पेट्रोल की कीमतें प्रभावित होंगी लेकिन खाली सड़कों से मुझे अच्छा माइलेज मिला जिससे कुछ पैसे बचे ...!! - पूनम पांडे
जब यह शाइनिंग है तो इंडिया शाइनिंग है और बंद है तो भारत बंद है। - शिरीष कुंदर

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top