बाड़मेर सहित 16 नगर पालिका  बनीं नगर परिषद 
जयपुर। 
प्रदेश के 17 जिला मुख्यालयों की नगरपालिकाओं को नगर परिषद का दर्जा देने की अधिसूचना स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। दर्जा बढ़ने के बाद इन शहरी निकायों के अघिकार बढ़ गए हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के बजट भाषण में प्रदेश के शेष जिला मुख्यालयों के शहरी निकायों को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा की थी। इनका बढ़ा दर्जा : नगरपालिका बाड़मेर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डंूगरपुर, धौलपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, नागौर, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां, प्रतापगढ़, सिरोही, करौली व राजसमंद।ये होगा असर : अब ये निकाय भूमि के भू उपयोग परिवर्तन, पुनर्गठन व उप विभाजन सहित कई मामलों में पहले से अघिक आकार के प्रकरणों में निर्णय ले सकेंगे। इनके प्रशासनिक मुखिया अघिशासी अघिकारी के बजाय आयुक्त कहलाएंगे। स्टाफ का पैटर्न बदलेगा। अघिकारी-कर्मचारियों की भर्ती भी होगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top