भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
भाजपा का 32वां स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह भाजपा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया। इस मौके मेजर परबत सिंह ने पार्टी के गठन व पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह महेचा, मृदुरेखा चौधरी, जिला मंत्री प्रागसिंह सोढ़ा, नगर अध्यक्ष बलवंत सिंह भाटी, मंडल ग्रामीण महामंत्री हरलाल सिंह राजपुरोहित, स्वरूप सिंह आगोर, स्वरूप सिंह भदरु, खुमान सिंह सोढ़ा, जिला प्रवक्ता स्वरूप आचार्य, एससी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण वडेरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश विश्नोई, नगर अध्यक्ष भरत शर्मा, जिला मंत्री आनंद सिंह सोढ़ा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चैनाराम मेघवाल, पालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी, पीरा राम गोदारा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए।
शिव. भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को डाक बंगले में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।इस मौके पर खत्री एवं शिव विधानसभा के प्रभारी स्वरूप सिंह खारा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी के नेतृत्व में भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राज्य की भ्रष्ट सरकार को उखाडऩे का संकल्प लिया।इसके बाद गिरधर सिंह कोटड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य खुमान सिंह सोढ़ा, पूर्व प्रधान सवाई सिंह कोटड़ा, चंद्रवीर सिंह बलाई, देवीसिंह बलाई, जीवनदान गूंगा, पूर्णसिंह राजपुरोहित, हिंदूसिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिणधरी.भाजपा मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में हनुमान अखाड़ा में भाजपा स्थापना दिवस पर बैठक आयोजित हुई।बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने पर सात अप्रेल को बाड़मेर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का प्रस्ताव लिया गया।बैठक में सिणधरी मंडल महामंत्री जबर सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयराम प्रजापत, पारसमल खंडेलवाल, पुखराज एवं उम्मेद जीनगर ने विचार व्यक्त किए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें