जैन बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा
भगवान महावीर स्वामी के 2611 वां जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत सात दिवसीय कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सोमवार को जैन न्याति नोहरा में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साह झलका। जन्म कल्याणक समिति के प्रवक्ता बाबूलाल संकलेचा ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 20 व जूनियर वर्ग में 60 बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम कंचन बोहरा, द्वितीय ज्योति छाजेड़ एवं तीसरा राणी ने स्थान प्राप्त किया।इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम आकांक्षा, द्वितीय वैशाली एवं तीसरा स्थान रक्षा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मोनिका जुंगलिया एवं कंचन मालू ने प्रतियोगियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। संयोजक लीला जैन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया है।समिति संयोजक संपत बोथरा ने कहा कि इसी तरह हर कदम पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ें।
'एक शाम महावीर के नाम' आज
महोत्सव को लेकर मंगलवार रात आठ बजे गोलेच्छा डूंगरवाल ग्राउंड में स्व.ताराचंद हेमराज धारीवाल की पुण्य स्मृति में छगनी देवी पत्नी ताराचंद धारीवाल के सहयोग से एवं कुशल भक्ति मंडल के सहयोग से भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें बाली के राज विनीत दर्शन ग्रुप एवं इंदौर चंद्रा कोचर भजनों की सरिता बहाएंगे। इसी दिन बालिकाओं एवं महिलाओं की गहुली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे चिंतामणि पाश्र्व बहुमंडल की ओर से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एवं दोपहर दो बजे कुशलवाटिका मंडल की ओर से जैन न्याति नोहरे में आयोजित होगा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पांच को मनाया जायेगा  

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top