मंच पर बिखरी लोक संस्कृति की छटा 
बाड़मेर
केंद्रीय विद्यालय वायुसेना उत्तरलाई में 30वें वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की अध्यक्षता विप्र.समिति के अध्यक्ष एचए राठौड़ ने की। समारोह में प्राचार्य एएस भाटी ने वार्षिक क्रियाकलाप व विकास के बारे में जानकारी दी। अफवा अध्यक्ष समीना हिलाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर मनोबल बढ़ाया। समारोह मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों को एक ही झोली में समेटे सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर मन मोह लिया। वहीं संगीत शिक्षक रजनीकांत के राजस्थानी मिक्सिंग ने खूब तालियां बटोरी। भूपेन हजारिका के गीत गंगा तुम बहती क्यों हो पर नृत्य प्रस्तुति ने श्रोताओं को मानवता के पतन की ओर इंगित कर आदर्श मूल्यों पर चलने के प्रेरित किया। शिक्षक जोरावर सिंह ने आभार व्यक्त किया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top