प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज कल
बाड़मेर
लीलसर गांव में नवनिर्मित जसनाथ महाराज के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियों पर जोरों पर चल रही है। कार्यकर्ता धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नवनिर्मित जसनाथ महाराज के मंदिर का 12 अप्रैल से शुभारंभ होगा। इस दौरान नानी बाई रो मायरो कथा का सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक संस्कार चैनल पर सीधा प्रसारण होगा। महंत मोटनाथ महाराज ने बताया कि सिद्धाचार्य जसनाथ महाराज के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। चार दिवसीय महोत्सव का 12 अप्रैल से आगाज होगा। इस दौरान सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन होगा। मंदिर को आकर्षक दुधिया रोशनी से सजाया गया है। वहीं बाछड़ाऊ गांव से लीलसर धाम तक करीब दस किमी. जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए हंै। वहीं यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। सभी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंदिर के पास डोम का निर्माण करवाया गया है। जिसमें दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। नानी बाई रो मायरो कथा व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन भी इसी डोम में होगा। ये होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम: चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का 12 अप्रेल को नानी बाई रो मायरो कथा से शुभारंभ होगा। वहीं इसी दिन रात्रि में जोधपुर के प्रसिद्ध भजन गायक हनुमानसिंह इंदा की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 13 को दीप प्रज्वलन, गणपति पूजन, पुण्या हवाचन, वरूण पूजन, दश विधि स्नान, प्रायश्चित कर्म, मातृ पूजन, अधिदेव पूजन, जापात्मक कार्य यज्ञारंभ व रात्रि में सिद्धों की ओर से अग्नि नृत्य व जसनाथ महाराज के जागरण का आयोजन होगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें