मेजर नेहा ने रचा कीर्तिमान
जयपुर। जयपुर की एक बेटी ने ऎसा कारनामा कर दिखाया है जिससे पूरे शहर को उस पर नाज है। श्याम नगर में रहने वाली नेहा भटनागर ने हाल ही में ऎवरेस्ट की 17,500 मीटर ऊंचाई को छुआ। ऎसा करने वाली नेहा जयपुर की पहली आर्मी ऑफिसर बन गई हैं। सेना में ऎसा करने वाली वो दूसरी महिला ऑफिसर है। ऎवरेस्ट पर यह अभियान 22 मार्च को शुरू हुआ था। 15 अप्रैल को नेहा ऎवरेस्ट के बेस कैम्प में पहुंची। नेहा की बड़ी बहन गरिमा ने यह जानकारी दी। गरिमा बताती हैं कि नेहा बचपन से ही प्रतिभावान रही है। इससे पहले भी वो कई कीर्तिमान रच चुकी है। सियाचिन के द इंदिरा कॉल ग्लेशियर पर नेहा ने 15 अगस्त 2009 को तिरंगा फहराया था। नेहा महारानी कॉलेज की छात्रा रही हैं और 21 साल की उम्र में उसे भारतीय सेना में कमीशन मिला। नेहा के पिता आरएएस रहे हैं। रिटायर हो चुके योगेश भटनागर कहते हैं कि मेरे चार बेटियां हैं। चारों पर मुझे नाज है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें