नीम हकीम के इलाज से महिला की मौत
बायतु उपखंड मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड पर कथित रूप से संचालित अवैध क्लिनिक पर नीम हकीम की ओर से उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद नीम हकीम फरार हो गया। परिजनों की ओर से हंगामा करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्लिनिक को सीज किया। देर रात नीम हकीम के खिलाफ मृतका के परिजनों की ओर से मामला दर्ज करवाया गया। बुधवार दोपहर को मगी देवी (50) पत्नी हेमाराम निवासी बनोणी काकड़ों की ढाणी बस से बायतु आई तथा बुखार आने पर वह क्लिनिक गई जहां नीम हकीम ने जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया तथा उसे इंजेक्शन लगाने के साथ ग्लूकोज चढ़ाया। कुछ ही देर में विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। इस पर नीम हकीम ने महिला के बेटे को उसे बालोतरा लेकर जाने को कहा। इस पर वह अपनी मां को उपचार के लिए सीएचसी बायतु लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन क्लिनिक पहुंचे ओर नीम हकीम को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर क्लिनिक को सीज किया। तब तक नीम हकीम मौके से फरार हो गया। इस दौरान हेमाराम पुत्र सोनाराम जाट निवासी बायतु पनजी ने मामला दर्ज करवाया कि बंगाली नीम हकीम दीपक शर्मा की लापरवाही की वजह से उसकी पत्नी मगी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
शव मोर्चरी में रखवाया: परिजनों की ओर से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। गांवों में नीम हकीमों का नेटवर्क: ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी डॉक्टरों की डिग्रियां लिए बैठे नीम हकीम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के साथ उन्हें मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। जागरूकता के अभाव में ग्रामीण नीम हकीमों के चक्कर में फंस जाते हैं। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में नीम हकीमों ने क्लिनिक खोल रखे हैं। जहां लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नीम हकीमों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से ऐसी क्लिनिक पर रोक नहीं लग पा रही है। पहले भी हुई मौतें. नीम हकीम के उपचार से पहले भी तीन मौतें हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती दरों पर उपचार का झांसा देकर नीम हकीम मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कुछ ही समय पहले पाटोदी में नीम हकीम के उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसी तरह दो अन्य केसेज भी सामने आए थे।

.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें