जल्द महंगा हो सकता है डीजल
नई दिल्ली। आने वाले समय में डीजल महंगा हो सकता है। केन्द्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने इसके संकेत दिए हैं। डीजल के दाम पर सरकार का नियंत्रण है। सरकार ने कैबिनेट के स्तर पर डीजल को नियंत्रण से मुक्त करने का फैसला ले लिया है लेकिन सहयोगी दलों के दबाव में फैसले को लागू नहीं कर पा रही है। अगर डीजल पर से सब्सिडी खत्म कर दी गई तो डीजल 14 रूपए तक महंगा हो सकता है। बसु ने कहा कि अगले 6 महीने में सरकार की ओर से कई आर्थिक सुधार देखने को मिल सकते हैं। इनमें डीजल पर सब्सिडी कम करने जैसे कदम शामिल है। बसु ने कहा है कि डीजल पर आंशिक नियंत्रण संभव है। रिटेल में एफडीआई जैसा महत्वपूर्ण फैसला भी लिया जा सकता है। गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमत तेल कंपनियां तय करती है। सरकार ने पेट्रोल पर से सरकारी नियंत्रण खत्म कर दिया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top