कटारिया की यात्रा 5 मई तक स्थगित 
vreak on kataria yatraनई दिल्ली। भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया की मेवाड़ अंचल में निकाली जाने वाली यात्रा पर ब्रैक लग गया है। भाजपा आलाकमान ने कटारिया की यात्रा 5 मई तक स्थगित कर दी है। दिल्ली में हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में फैसला हुआ कि 5 मई को जयपुर में पार्टी की राज्य की कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में कटारिया की यात्रा को लेकर फैसला होगा।दिल्ली में ढाई घंटे तक चली बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी,प्रदेश भाजपा प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि बैठक में मौजूद संघ पृष्ठभूमि के सदस्य कटारिया की यात्रा के पक्ष में थे। गौरतलब है कि राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी ने कटारिया की यात्रा का विरोध किया था। विरोध के चलते भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने टारिया को दिल्ली तलब किया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top