बॉलीवुड का नया हिट "लवबर्ड"
मुंबई। पिछले माह ही गोवा में अपना जन्मदिन मनाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने पार्टी से तभी विदा ले ली थी, जबकि वहां मेहमान मौजूद थे। खास बात यह है कि उनके साथ कोई और नहीं "रॉकस्टार" फेम नरगिस फाखरी थीं। इसके बाद से बॉलीवुड के गलियारों में दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें चल निकली हैं।
हाल ही दोनों के करीबी एक सूत्र ने इस बात को पुख्ता करते हुए साफ किया कि दोनों इन दिनों एक साथ वक्त गुजार रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, "नरगिस शाहिद का लेटेस्ट लव हैं। पिछले कई दिनों से दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि दोनों दुनिया की नजरों से बच रहे हैं, शायद दोनों कुछ समय के लिए इस संबंध को छिपाकर रखना चाहते हैं।" बताया जा रहा है कि दोनों ने गोवा में एक साथ समय बिताया और इसी दौरान दोनों करीब आ गए। जानना दिलचस्प होगा कि दोनों ही कलाकारों का नाम पहले भी कई फिल्मी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। ऎसे में इस रिश्ते के भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वैसे दोनों में से अभी तक किसी ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top