उपचुनावों में भाजपा को झटका
नई दिल्ली/ बेंगलुरू। कर्नाटक व गुजरात उपचुनाव में बुधवार को भाजपा को करारा झटका लगा। दोनों ही जगहों पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है।

कर्नाटक
कर्नाटक में उडुपी-चिकमंगलूर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के के. जयप्रकाश हेगड़े ने भाजपा के वी सुनील कुमार को 40 हजार वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। उडुपी-चिकमंगलूर लोकसभा सीट हारने से भाजपा व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को तगड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री बनने पर गौड़ा ने यह सीट इस साल के शुरू में छोड़ दी थी। अब इस सीट पर कांग्रेस की जीत से उनके प्रतिद्वंद्वी बीएस येडि्डयुरप्पा की स्थिति मजबूत होगी।
गुजरात
गुजरात उपचुनाव में मोदी को झटका लगा है। मानसा विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। 1995 से इस इस सीट पर भाजपा का कब्जा था।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें