सपा ने जया को दिया राज्यसभा टिकट
नई दिल्ली। जया बच्चन दो साल बाद समाजवादी पार्टी (सपा) कैंप में लौट आई हैं। जया ने शुक्रवार को सपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए नामांकन किया। हालांकि उन्होंने दो वर्ष पहले राज्यसभा में भेजे जाने के सपा के प्रस्ताव को नकार दिया था।सूत्रों की मानें तो जया के सपा से पुन: संबंध जोड़ने में अनिल अंबानी ने भूमिका अदा की। अनिल और जया अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने हालांकि जया के सपा के साथ पुन: संबंध स्थापित करने की बात को खारिज करते हुए कहा, "वे सपा में ही थीं। वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य थीं। उन्होंने पिछली बार नामांकन दाखिल करने से इनकार कर दिया था लेकिन उससे क्या होता है।"

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें