केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं सांसद वर्मा
नई दिल्ली. संसद के विशेषाधिकार हनन नोटिस के टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल का जवाब शिकायत करने वाले मध्य प्रदेश में देवास के कांग्रेसी सांसद सज्जन वर्मा को नहीं भाया। उन्होंने भास्कर से कहा कि वे केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।उन्होंने कहा, 'केजरीवाल ने अपने जवाब में संसद को भी देश की सबसे बड़ी समस्या बताया। यह देश में गृह युद्ध की स्थिति निर्मित करने की साजिश है। वे संसद और सांसदों के खिलाफ भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।'उनका कहना है कि जब लोकसभा अध्यक्ष उन्हें और केजरीवाल को बुलाएंगी तब उनके बयानों की सीडी और अखबारों की कतरनों आदि से साबित हो जाएगा कि उन्होंने संसदीय गरिमा का उल्लंघन किया है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें