राज्यसभा चुनाव 30 मार्च को
जयपुर। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 30 मार्च को चुनाव होंगे। सूत्रों के अनुसार भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से सोमवार को इसकी घोष्ाणा की गई है। चुनाव वाली तीन सीटों में से एक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदास अग्रवाल काबिज हैं। वहीं अन्य दो पर कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और नरेंद्र बुढ़ानिया सांसद हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटे हैं, जिसमें पांच पर भाजपा व पांच पर कांग्रेस के सांसद हैं। विधानसभा मेंं विधायकों की संख्या पर नजर डाली जाए, तो कांग्रेस व उसके समर्थक विधायकों की संख्या 114 है। वहीं भाजपा के 78 विधायक हैं। इस हिसाब से कांग्रेस और भाजपा की ओर से तय किए जाने वाले नामों पर सांसदों का निर्विरोध चयन होना तय है।माना जा रहा है कि कांग्रेस से राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को प्रदेश की सीट से राज्यसभा में वापस जाने का मौका दिया जाएगा। दूसरी सीट के लिए वर्तमान में कांग्रेस से नरेंद्र बुढ़ानियां सबसे मजबूत दावेदार हैं। इन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान सीट से दावेदारी छोड़ने पर पुरस्कार स्वरूप यह सीट दी गई थी। अब एक बार फिर टिकट के दावेदारों में बुढ़ानियां सबसे आगे हैं। उसके अलावा प्रदेश स्तर के कई कांग्रेस नेता भी इस सीट के लिए दावा पेश कर रहे हैं। इस सीट के लिए भरतपुर से सांसद रहे विश्वेंद्र सिंह का भी दावा है। दूसरी ओर, भाजपा से रामदास अग्रवाल का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है लेकिन अन्य दावेदार भी टिकट के लिए अपना जोर लगा रहे हैं। इनमें वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह शामिल हैं। हाल ही नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे और जसवंत सिंह के बाड़मेर दौरे को इसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top