आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलेंगे सचिन!
एडिलेड। आस्ट्रेलिया में चल रही त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में टीम इंडिया ने रविवार को होने वाले आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में सचिन को आराम देने का फैसला किया हैं। सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया ओपनर रोटेशन प्रणाली के तहत सचिन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम दिया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।उल्लेखनीय है कि रोटेशन प्रणाली के तहत मेलर्बन में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग को आराम दिया गया था। जबकि वाका में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ गौतम गंभीर को आराम दिया गया था। टीम इंडिया के लिए यह एक सबसे बड़ा सवाल बन गया है कि सचिन को रोटेशन प्रणाली के तहत आराम दिया जाए की नहीं। हालांकि पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने सचिन को टीम में बनाए रखने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि सचिन को अपने 100वें शतक को बनाने के लिए टीम में खेलना जरूरी हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने टीम इंडिया की रोटेशन प्रणाली को गलत बताया। उन्होंने कहा कि टीम में बेहतरीन 11 खिलाडियों को शामिल कर आत्मविश्वास पाने की कोशिश करनी चाहिए। श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान धोनी ने कहा था कि तेंदुलक र को आने वाले मैच में आराम दिया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को मध्यक्रम में खिलाने के लिए तीनों ओपनर में से एक को आराम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में रविवार को तय किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सचिन ने विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से सचिन ने वनडे में कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें