दोनों बच्चों संग अमेठी पहुंची प्रियंका
अमेठी। काग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गाधी ने अपने भाई राहुल गाधी और मा सोनिया गाधी के संसदीय क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को फिर से आगे बढ़ाते हुए दावा किया कि प्रदेश में इस बार हवा काग्रेस के पक्ष में है।
राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी और सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के तहत आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार के दूसरे दौर में अपने दोनों बच्चों रेहान और मिराया के साथ गुरुवार को यहा पहुंचीं प्रियंका ने सलोन विधानसभा क्षेत्र के करैइया बाजार में एक जनसभा को संबोधित किया।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने के लिए राहुल जी पूरे राज्य में दौरा कर रहे हैं..इस बार हवा काग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि बीते 22 साल के दौरान सत्ता में रहीं गैर काग्रेसी सरकारों ने प्रदेश का कोई विकास नहीं किया..सपा सरकार में गुण्डाराज कायम हो गया और बसपा राज में विकास का पैसा कुछ लोगों की जेब में चला गया।
प्रियंका ने कहा कि जाति पात के आधार पर सत्ता हासिल करने वाले दलों ने प्रदेश और इसके लोगों के हितों की भी चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का पैसा आम जनता तक नहीं पहुंचा और उसे सत्ता में रहे लोगों ने बीच में ही लूट लिया।
उन्होंने इस मौके पर मंच से उतरते समय वहा मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top