पुरूषों के लिए नया गर्भनिरोधक
अब पुरूषों के लिए एक नया गर्भनिरोधक आ गया है। वैज्ञानिकों ने पुरूषों के लिए बिल्कु ल नए तरह का गर्भनिरोधक विकसित करने का दावा किया है।
इसके लिए वैज्ञानिकों ने चूहों पर शोध किया। अध्ययन में पता चला है कि अल्ट्रासाउंड का एक अंश चूहों के अंडकोष में शुक्राणुओं के उत्पादन को बंद करने में मदद करता है।
अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि ध्वनि तरंगों का इस्तेमाल कर शुक्राणुओं की संख्या को इस स्तर तक कम किया जा सकता है, जिससे मनुष्यों में बंध्यता हो जायेगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे मनुष्यों पर इस्तेमाल करने से पहले और परीक्षणों की आवश्यकता होगी।
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि अभी यह देखना बाकी है कि इन गर्भनिरोधक का प्रभाव कितने समय तक रहेगा और क्या इसे कई बार प्रयोग करना सुरक्षित होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top