‘पाक में महिलाओं की हालत बदतर’
कराची : पाकिस्तान की पीपीपी नीत गठबंधन सरकार की प्रमुख सहयोगी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट ने खेद जताया है कि उनके देश में महिलाओं के साथ जानवरों से बदतर व्यवहार होता है। पार्टी ने उन्हें शक्तिशाली बनाने के लिए दक्षिणी सिंध की राजधानी में एक विशाल रैली निकाली।बाग ए कायद में पाकिस्तान के संस्थापक एमए जिन्ना के स्मारक के पास रंगबिरंगे परिधानों में सजी हजारों महिलाएं और लड़कियां एमक्यूएम के झंडे लहरा रहीं थीं। लंदन से फोन पर रैली को संबोधित करते हुए एमक्यूएम प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने पाकिस्तानी महिलाओं के लिए और अधिकारों की मांग की। वह स्वनिर्वासन के तहत ब्रिटेन में हैं।उन्होंने कहा, दुनिया भर में महिलाओं को हर लिहाज से समान माना जाता है। दुर्भाग्यवश पाकिस्तान में उनके साथ जानवरों से बदतर व्यवहार किया जा रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें