सिपाही ने उमा भारती पर तान दी बंदूक
चरखारी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्टार प्रचार उमा भारती पर मंगलवार शाम एक सिपाही ने बंदूक तान दी। उमा भारती पर सिपाही द्वारा बंदूक तानने का वाकया कोतवाली में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक संघ के जिला प्रचारक और कार्यकर्ता गौरारी गांव में शंकर की मूर्ति खरीदने गए थे। यहीं पर किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से दोनों का विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस जिला प्रचारक और कार्यकर्ता को कोतवाली ले आई। तब तक उमा भारती चरखारी पहुंच चुकी थीं। यह सूचना उनको मिली तो वह कोतवाली पहुंच गई और प्रशासन को ज्यादती न करने की नसीहत दी। इस दौरान बात बढ़ गई। इसी बीच किसी सिपाही ने उमा भारती पर बंदूक तान दी। इसके बाद तो उमा भारती का पारा चढ़ गया और वह कोतवाली में ही धरने पर बैठ गई। मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन को हुई उसके हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पहुंचे डीएम और प्रेक्षक की मानमनौव्वल पर वे मानीं। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री चरखारी से उम्मीदवार हैं। वह पनवाड़ी व कुलपहाड़ में जनसम्पर्क कर रही थीं। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस से उनकी कहासुनी हो गई थी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें