माधुरी करेगी फिल्मो में वापसी
माधुरी दीक्षित के मुंबई में शिफ्ट होने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। इनमें से अधिकाश रोल ऎसे थे जिनमें वे अपने डांस का जौहर दिखा सकती थीं लेकिन माधुरी अलग रोल करना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि माधुरी प्रकाश झा की फिल्म से वापसी कर सकती हैं। झा की अगली फिल्म तमिल फिल्म को की रीमेक होगी। झा के साथ माधुरी पहले भी काम कर चुकी हैं। ये निश्चित हो गया है कि माधुरी झा की फिल्म में नजर आएंगी।
साइट से जुड़ेंगी :- माधुरी दीक्षित अपने फैंस से अपनी वेबसाइट के माध्यम से जुड़ेंगी। माधुरी का वैक्स स्टेच्यू जल्द ही लंदन में लांच होगा जिसे लेकर वे उत्साहित हैं।
माधुरी दीक्षित ने इस खबर के बाद ही अपनी वेबसाइट शुरू करने का फैसला किया था। उनकी साइट के माध्यम से फैंस उनसे सीधे बात कर सकेंगे। इस साइट पर माधुरी दीक्षित से संबंधित सभी जानकारियों के साथ ही उनसे जुड़ी खबरें भी होंगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top